नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- Delhi News: नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई और भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण दिल्ली के बाजारों में कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों, पेट्रोल-डीजल और रोजमर्रा की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से लोगों की खरीदारी क्षमता घटी है, जिसका असर व्यापारियों की बिक्री पर पड़ रहा है। उन्होंने अक्टूबर 2026 में खुदरा महंगाई दर 5.54 फीसदी और थोक महंगाई दर 11.39 फीसदी होने का दावा किया। साथ ही, महारैली के दौरान बाजार बंद रहने से व्यापारियों को हुए नुकसान के दावों पर भी सवाल उठाए। यह भी पढ़ें- इस दिवाली महंगाई का झटका! TV-AC से लेकर इन चीजों के बढ़े हैं दाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...