नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सड़कों और फुटपाथों के निर्माण व मरम्मत के दौरान निकलने वाले मलबे को सरकारी ठेकेदार मनमाने तरीके से ठिकाने नहीं लगा सकेंगे। दिल्ली नगर निगम इस पर रोक लगाने के लिए नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी कर रहा है। स्थायी समिति की आगामी बैठक में इसे विचार के लिए लाया जाएगा। इस प्रस्ताव के तहत दिल्ली में सरकारी निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारों को मलबा निगम के सीएंडडी वेस्ट प्लांट में भेजना होगा। वहां से मिलने वाली रसीद संबंधित विभाग में जमा करनी होगी। प्रस्ताव में प्रावधान किया गया है कि रसीद दिखाने पर ही ठेकेदारों को काम का पूरा भुगतान किया जाए। यह मलबे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए प्रयास हो रहा है। अभी कई जगहों पर निर्माण कार्य के बाद मलबा सड़क किनारे, फुटपाथ और खाली स्थान...