Delhi News: ममता उम्मीदवार ने किया चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, फिर फैसला बदला
नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- Delhi News: पश्चिम बंगाल उपचुनाव में नंदीग्राम सीट के बाद ममता गुट को रेजीनगर सीट से भी झटका लगते-लगते रह गया। ममता गुट के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने पहले चुनाव से हटने का ऐलान किया, लेकिन दो घंटे से पहले उन्होंने अपना फैसला बदल दिया और कहा कि मैं चुनाव लड़ूंगा। पूर्व तृणमूल विधायक चौधरी ने शनिवार को अपने मुर्शिदाबाद स्थित आवास पर मीडिया से कहा कि मेरे लिए उन जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना मुश्किल हो रहा है, जिन्हें लगातार परेशान किया जा रहा। पुलिस ने हमारे कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि इतने कम समय में मतदाताओं को पार्टी के नए 'फुटबॉलर' चुनाव चिह्न से परिचित कराना भी एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में मैंने ममता दीदी को चुनाव नहीं लड़ने के फैसले की जानकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.