नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- Delhi News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां गुरुवार सुबह एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यह घटना जिले के मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर इलाके में हुई। महिला की पहचान मधु श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वह अपने पति आनंद श्रीवास्तव और दो बच्चों के साथ रहती थीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की। पूछताछ के लिए पति को हिरासत में ले लिया। नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) संदीप बांगरे ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि त्यागी नगर में हत्या कर दी गई है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि पति ने ही पत्नी की हत्या की है।उन्होंने आगे बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह घटना शायद घरेलू विवाद के कारण हुई है, लेकिन आगे की पूछता...