Delhi News: मणिपुरी गायक की हत्या नस्लीय मामला नहीं-हर्ष मल्होत्रा
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मणिपुरी गायक की हत्या के मामले में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा ने मंगलवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली सरकार से मामले की त्वरित सुनवाई के लिए इसे विशेष अदालत में चलाने की सिफारिश की जाएगी। मल्होत्रा ने कहा कि पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जल्द से जल्द अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मणिपुर के गायक की हत्या बेहद भयावह और दुखद घटना है, लेकिन प्रथम दृष्टया इसका कोई नस्लीय पहलू नहीं है। यह भी पढ़ें- मणिपुरी के म्यूजिशियन की हत्या पर सियासी बवाल, राहुल गांधी और किरेन रिजिजू आमने-सामने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.