Delhi News: मणिपुर: गोलीबारी में तीन उग्रवादी मारे गए
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- Delhi News: मणिपुर के नोनी जिले में विरोधी गुटों के बीच बुधवार को हुई गोलीबारी में तीन उग्रवादी मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब चार बजे जेलियांगरोंग यूनाइटेड फ्रंट (जेनचुई) और इसके विरोधी गुटों सहित अलग-अलग नगा उग्रवादी संगठनों से जुड़े होने के संदेह वाले लोगों के बीच भारी गोलीबारी हुई। अधिकारियों के अनुसार, यह गोलीबारी नगा बहुल जिले के खौपम इलाके के ताओदाइजांग गांव में हुई। स्थानीय लोगों ने मारे गए लोगों के शव बरामद किए। इस घटना के बाद महिलाओं के नेतृत्व में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, ताकि इन गुटों के बीच और हिंसा को रोका जा सके। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करके उग्रवादियों से गोलीबारी रोकने की अपील भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.