नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- Delhi News: नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में नवरात्र और दुर्गा पूजा पंडालों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। पूजा पंडाल अपनी अनूठी थीम और बंगाल की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर रहे हैं। मंदिरों में मां के दर्शन के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं की कतार लग रही है। वहीं, शाम के समय दुर्गा पूजा पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पंडालों में विशेषकर युवाओं की संख्या अधिक देखने को मिल रही है। उधर, मंदिरों से लेकर घरों में कन्या पूजन की तैयारी की गई। हालांकि, कई स्थानों पर रविवार को महाअष्टमी का पूजन किया गया। नवमी के लिए मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिरों में विभिन्न भजन कीर्तन मंडलियों द्वारा मां का गुणगान किया जा रहा है। प्राचीन झंडेवालान देवी मंदिर, श्री कालकाजी मंदिर, छतरपुर स्थित श्री...