नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- Delhi News: थप्पड़ मारने के आरोप में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए दूसरे दिन सोमवार को आम आदमी पार्टी ने धरना दिया। तिलक नगर से विकासपुरी थाने तक पैदल पहुंचे आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, विधायक जनरैल सिंह और कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों से एफआईआर दर्ज करने की मांग की। आरोप है कि पहले तो वे आश्वासन देते रहे, लेकिन बाद में एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद आप नेता थाने के बाहर ही धरने पर बैठ गए। यह भी पढ़ें- थप्पड़ कांड से मुश्किल में घिरे दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा! पुलिस ने लिया कानूनी ऐक्शनसौरभ भारद्वाज का बयान सौरभ भारद्वाज ने कहा कि थप्पड़ मारने के दौरान विकासपुरी एसएचओ मौके पर थे और उन्होंने खुद इस पूरी घटना को देखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि डी...