नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- Delhi News: मंगलुरु में दो छात्रों के साथ मारपीट करने के आरोप में कॉलेज के पांच छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया पीड़ित छात्र केरल के रहने वाले 19 साल के बीबीए फर्स्ट ईयर के छात्र हैं। 19 सितंबर को जब वे पांडेश्वर इलाके में अपने कॉलेज के पास टहल रहे थे, तो सीनियर छात्रों का एक ग्रुप उन्हें मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गया।

पुलिस कार्रवाई पुलिस ने बताया कि आरोपी दोनों छात्रों को एक सुनसान जगह पर ले गए और जब उन्होंने सीनियर छात्रों की बात मानने से इनकार कर दिया, तो उनके साथ मारपीट की।

मारपीट के तरीके शिकायत के अनुसार, छात्रों के साथ बेल्ट, लोहे की रॉड और पाइप से मारपीट की गई। आरोपियों ने उनके कपड़े भी उतार दिए और धमकी दी कि अगर उन्होंने कॉलेज प्रशासन या पुलिस को घटना की जानकारी दी, तो उन्हें और...