नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- Delhi News: भुवनेश्वर में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई होगी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि दुर्गा पूजा समितियों को मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर आपराधिक मामलों का सामना करना पड़ेगा। भुवनेश्वर के डीसीपी सरवाना विवेक एम ने कहा कि जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर रोक है। समितियों से कहा गया है कि वे केवल पारंपरिक वाद्ययंत्रों का ही इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि इस रोक का पालन सुनिश्चित करने के लिए जुलूस के शुरुआती स्थानों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।डीसीपी ने बताया कि शहर में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए अलग-अलग जगहों पर छह अस्थायी तालाब बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस की 48 प्लाटून तैनात की जाएंगी।वहीं आईजीपी (सेंट्रल रेंज) सत्यजीत नाइक ने ख...