नई दिल्ली, अगस्त 19 -- Delhi News: -जलभराव की समस्या और पैदल यात्रियों की मुसीबत होगी दूर नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भामाशाह रोड पर जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नए सिरे से नाला बनाया जाएगा। साथ ही पैदल यात्रियों जे सुरक्षित आवागमन के लिए फुटपाथ निर्माण किया जाएगा। परियोजना की अनुमानित लागत 12.86 करोड़ रुपये है। इसे पूरा करने के लिए तीन माह की समय सीमा तय की गई है।

निर्माण प्रक्रिया पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने बताया कि निर्माण करने वाले ठेकेदार को पहले क्षेत्र का सर्वे कर विस्तृत ले-आउट प्लान तैयार करना होगा। जिसे विभाग से मंजूरी के बाद ही जमीन पर काम शुरू किया जाएगा। नाले के सर्वे को मास्टर ड्रेनेज प्लान तैयार करने वाली सलाहकार कंपनी की रिपोर्ट से मिलाना भी अनिवार्य होगा, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी से बचा जा सके।

लाभ और सुरक्षा अधिकारि...