Delhi News: भाजपा में इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का विलय, 16 पार्षदों ने थामा दामन
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- Delhi News: -इस हलचल के बाद नगर निगम में भाजपा पार्षदों की संख्या हुई 139 नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की राजनीति में शुक्रवार को बड़ी हलचल सामने आई। आम आदमी पार्टी (आप) से अलग होकर बनी इन्द्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) का भाजपा में विलय हो गया। आईवीपी के सभी 16 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए, जिसके बाद निगम सदन में भाजपा के पार्षदों की संख्या बढ़कर 139 हो गई। इसे एमसीडी की बदलती राजनीतिक तस्वीर और भाजपा के बढ़ते प्रभाव के रूप में देखा जा रहा है। दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की अनुमति से आईवीपी के भाजपा में विलय की घोषणा की। इस दौरान आईवीपी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल सहित सभी 16 पार्षद मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.