नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- Delhi News: भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने शनिवार को कहा कि पार्टी कोलकाता और हावड़ा नगर निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी और स्थानीय स्तर पर अन्य दलों के साथ गठबंधन नहीं करेगी। गठबंधन पर पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए सिन्हा ने कहा कि भाजपा का संसदीय स्तर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अन्य सहयोगी दलों के साथ चुनावी समझौता है, लेकिन इससे निचले स्तर पर ऐसा कोई समझौता नहीं है। उनकी यह टिप्पणी नगर निकाय चुनावों में गठबंधन के लिए एनसीपीआई के नेताओं की मांगों के बीच आई है। इस बीच एनसीपीआई के साथ संभावित समझौते के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि भाजपा कोलकाता नगर निगम में सभी 209 सीट पर चुनाव लड़ेगी, हालांकि उन्होंने एनसीपीआई के साथ किसी चुनावी तालमेल से इनकार नहीं किया। यह भी पढ़ें- TMC के द...