नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मंदिर मार्ग स्थित राष्ट्रीय प्राचीन वाल्मीकि मंदिर और आश्रम में सोमवार को आयोजित भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने हवन में आहुति दी और भगवान वाल्मीकि जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन, विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनकी शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्श हमें मानवता, करुणा, समानता और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। यह भी पढ़ें- वाल्मीकि जयंती पर योगी का संदेश, समानता और सामाजिक न्याय से बनेग...