नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद शुक्रवार को ब्रह्मस्थानम महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्हें विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी देवी का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। इस आध्यात्मिक आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर आशीष सूद ने अम्मा के निःस्वार्थ सेवा, सार्वभौमिक करुणा और मानव कल्याण के प्रति आजीवन समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि अम्मा का आध्यात्मिक नेतृत्व समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जा रहे जमीनी प्रयासों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि अमृतश्री स्वयं सहायता समूहों के माध्यम...