Delhi News: बॉलीवुड निर्देशक शकील नूरानी यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- Delhi News: अभिनेता गोविंदा की फिल्म जोरू का गुलाम का निर्देशन करने वाले फिल्म निर्देशक शकील नूरानी को मालवणी पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी 33 वर्षीय एक महिला की ओर से दर्ज कराए गए कथित यौन उत्पीड़न के मामले में हुई। पुलिस के अनुसार, शकील नूरानी ने एक आगामी फिल्म प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के बहाने महिला को मालवणी स्थित अपने घर बुलाया था। आरोप है कि वहां उन्होंने महिला का यौन उत्पीड़न किया। इस मामले में यह भी आरोप लगाया गया कि नूरानी ने महिला को नशीला पदार्थ दिया और बाद में एक कथित वीडियो के जरिए उसे धमकी दी। यह भी पढ़ें- फिल्म के बहाने घर बुलाया, फिर बनाया शिकार; 'जोरू का गुलाम' का डायरेक्टर शकील नूरानी अरेस्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.