Delhi News: बैंक धोखाधड़ी में 18 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- Delhi News: सीबीआई ने बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में 18 वर्षों से फरार चल रहे अपराधी राजा बिहारी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की टीम ने उसे पटना के पुनपुन इलाके से गिरफ्तार किया। सीबीआई के मुताबिक, यह मामला इलाहाबाद बैंक की पाटलिपुत्र कॉलोनी शाखा, पटना से लिए गए कैश क्रेडिट ऋण (अल्पकालिक बिजनेस लोन) में धोखाधड़ी से जुड़ा है। आरोप है कि राजा बिहारी ने बैंक अधिकारियों और बिचौलियों के साथ साजिश कर फर्जी टाइटल डीड, कूटरचित संपत्ति दस्तावेजों और फर्जी गारंटरों के आधार पर ऋण हासिल किया था। इस मामले में सीबीआई ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के तहत कुल 21 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच पूरी होने के बाद 30 अक्तूबर, 2009 को सभी 21 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.