नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- Delhi News: मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं दंपति, हत्या के बाद बेंगलुरु पुलिस ने की कार्रवाई बेंगलुरु में रहते समय 10 अक्तूबर को दंपति के बीच हुआ झगड़ा पत्नी रुखसाना की हत्या कर फरार हो गया था 22 वर्षीय इरफाज

बेंगलुरु में पत्नी की हत्या बेंगलुरु, एजेंसी। बेंगलुरु पुलिस ने पत्नी की हत्या में बिहार के 22 वर्षीय प्रवासी मजदूर को गिरफ्तार किया है। उसने बेवफाई के शक में 25 वर्षीय पत्नी रुखसाना की हत्या कर शव को बरसाती नाले में फेंक दिया था। आरोपी की पहचान मोहम्मद इरफाज के रूप में हुई है। दोनों मुजफ्फरपुर बिहार के रहने वाले हैं।

दंपति के रिश्ते में तनाव पुलिस के मुताबिक, इस जोड़े की शादी लगभग एक साल पहले हुई थी। रुखसाना की पहले भी शादी हो चुकी थी और पहली शादी से उसका एक बच्चा भी है। बिहार में गुब्बारे बेचते समय दोनों को प्...