नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- Delhi News: बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड इलाके में 'नम्मा मेट्रो' ट्रेन में सफर कर रही एक महिला का आरोप है कि एक सहयात्री ने छिपकर उसका वीडियो बनाया। इस घटना के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे व्हाइटफील्ड के कडुगोडी के पास हुई। महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसने एक व्यक्ति को बिना उसकी सहमति के उसका वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।वीडियो में अपनी परेशानी जाहिर करते हुए महिला ने कहा कि मैं अभी बुरी तरह कांप रही हूं। मैंने मेट्रो में एक आदमी को मुझे रिकॉर्ड करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।महिला के अनुसार, उसने उस व्यक्ति से अपना फोन अनलॉक करके उसमें मौजूद चीजें दिखाने को कहा। फिर वह अपना फोन वापस लेकर वहां से भाग गया। कडुगोडी ...