नई दिल्ली, अगस्त 8 -- Delhi News: - व्हाइटफील्ड डिवीजन में करीब 40 संदिग्ध लोगों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए हिरासत में लिया - चार लोगों की पहचान दस्तावेजों के आधार पर बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में हुई, अन्य की जांच जारी

विशेष अभियान की शुरुआत बेंगलुरु, एजेंसी। बेंगलुरु सिटी पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में रह रहे संदिग्ध अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए शनिवार को विशेष अभियान 'ऑपरेशन मुक्त' शुरू किया। इसके साथ ही 'व्हाइटफील्ड डिवीजन' में 30 से अधिक स्थानों एवं 'इलेक्ट्रॉनिक सिटी' इलाके में कई जगहों पर तलाशी अभियान संचालित किया।

पुलिस उपायुक्त का बयान व्हाइटफील्ड के पुलिस उपायुक्त सैदुल्ला अदावत ने बताया कि यह अभियान बेंगलुरु सिटी आयुक्त के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है और इसमें अकेले व्हाइटफील्ड डिवीजन में 500 से अधिक पुलिस...