नई दिल्ली, अगस्त 13 -- Delhi News: ​बुलंदशहर, संवाददाता। शहर के कालाआम चौक पर गुरुवार को तिरंगा यात्रा की सजावट के लिए गैस से गुब्बारे फुलाते समय अचानक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में गुब्बारे फुला रहे दो श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। ​नगर के मोहल्ला साठा निवासी राकेश और राजेश मेले और उत्सवों में गैस के गुब्बारे लगाने का काम करते हैं। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे कालाआम चौराहे पर भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी चल रही थी। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बुलंदशहर : सिलेंडर फटने से दो गुब्बारा विक्रेता गंभीर रूप से झुलसे, एक रेफर राकेश और राजेश चौराहे पर ही गुब्बारे फुलाने के लिए गैस सिले...