Delhi News: बुनियादी सुविधाएं नहीं, 20 कंपनियां पुणे छोड़ने को तैयार
नई दिल्ली, अगस्त 12 -- Delhi News: पुणे के चाकण औद्योगिक क्षेत्र में ट्रैफिक और बुनियादी सुविधाएं के नहीं होने से कंपनियों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 20 कंपनियां चाकण एमआईडीसी से अपनी फैक्ट्रियां दूसरी जगह ले जाने की योजना बना रही हैं। इस खबर के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने चाकण की समस्या को गंभीरता से लिया है। मानसून के बाद यहां बुनियादी ढांचे को बेहतर करने पर काम किया जाएगा। फडणवीस ने कहा कि चाकण की समस्या वास्तविक और गंभीर है। इस मुद्दे पर एक बैठक भी हो चुकी है। उनसे मीडिया में आई उस रिपोर्ट के बारे में पूछा गया था, जिसमें करीब कंपनियों के चाकण एमआईडीसी से अपनी फैक्ट्रियां दूसरी जगह ले जाने की योजना की बात कही गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.