Delhi News: बीएसएफ की बस से भिड़ंत के बाद वैन पलटी
नई दिल्ली, अगस्त 4 -- Delhi News: नई दिल्ली। राजेंद्र नगर इलाके में मंगलवार दोपहर को बीएसएफ की बस और डिलीवरी वैन में भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन के पलटने से चालक मामूली रूप से घायल हो गया। डीसीपी रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ भ्रामक वीडियो वायरल हो रहे थे। इसमें बताया जा रहा था कि गलत दिशा से आ रही सेना की बस ने कई वाहनों को राजेंद्र नगर चौक पर क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसमें कई लोगों के घायल होने का दावा किया जा रहा था। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मालूम हुआ कि चाणक्यपुरी चैम्बरी मोड़ के पास मोड़ते समय बीएसएफ की बस और डिलीवरी वैन में भिड़ंत हो गई थी। इसमें वैन चालक मामूली रूप से घायल हो गया था, जिसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.