Delhi News: बिजली कनेक्शनों के विवाद सुलझाने के लिए 25 अक्टूबर को लोक अदालत लगेगी
नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- Delhi News: टाटा पावर-डीडीएल की ओर से आगामी रविवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। इसका मकसद बिजली चोरी और बकाया बिलों के कारण काटे गए बिजली कनेक्शनों से संबंधित विवादों का आपसी सहमति से निस्तारण करना है। इससे उपभोक्ताओं को लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिल सकेगी। लोक अदालत में ग्राहकों की बकाया राशि और विवादित बिलों पर सुनवाई कर समाधान का प्रयास किया जाएगा।लोक अदालत सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक स्थायी लोक अदालत-1, सब-स्टेशन बिल्डिंग, सेक्टर-13 रोहिणी में आयोजित की जाएगी। विद्युत उपभोक्ता अपने लंबित विवादों का निस्तारण कराने के लिए जरूरी दस्तावेजों और संबंधित बिलों के साथ लोक अदालत में पहुंच सकेंगे। बिजली चोरी के मामलों के लिए हेल्पलाइन 19124 या eac.care@tatapower-ddl.com पर और कटे कनेक्शनों व बकाया बिल संबंधी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.