नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रसं। दिल्ली नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने बुधवार को उत्तरी क्षेत्र के बालक राम अस्पताल और वजीराबाद क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल तक पहुंचने के लिए खराब एप्रोच रोड बनवाने और अस्पताल प्रांगण से पेड़ को पुनर्स्थापित करने का निर्देश दिया। साथ ही अस्पताल में पर्याप्त संख्या में कार्यबल नियुक्त करने के आदेश दिए। वहीं, वजीराबाद में निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इलाके की नालियों से गाद निकालकर उनकी सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही नालियों की सफाई में बाधक रैंप तोड़कर की बात कही। निरीक्षण के दौरान तिमारपुर से विधायक सूर्य प्रकाश खत्री, अतिरिक्त आयुक्त पंकज नरेश अग्रवाल, उत्तरी क्षेत्र की उपायुक्त श्वेता नागरकोटी आदि मौजूद रहे...