Delhi News: बारिश से थमी दिल्ली की रफ्तार, बाजारों में भारी नुकसान
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुई भारी बारिश ने एक बार फिर जल निकासी के दावों की पोल खोलकर रख दी। चंद घंटों की तेज बारिश के बाद मुख्य सड़कों से लेकर कॉलोनियों की संकरी गलियां और प्रमुख बाजार तक पूरी तरह जलमग्न नजर आए। दिलशाद गार्डन, झिलमिल से लेकर कनॉट प्लेस, सदर बाजार, कमला नगर, छतरपुर और संगम विहार जैसे इलाकों में सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। सदर बाजार और शनि बाजार में पानी दुकानों के भीतर घुस गया जिससे व्यापारियों का भारी नुकसान हुआ। जखीरा अंडरपास में वाहन डूबने से यातायात ठप हो गया। स्कूल से लौटते मासूम बच्चों और दफ्तर जा रहे राहगीरों को जान जोखिम में डालकर गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ा। आउटर रिंग रोड, एमबी रोड और रोहिणी समेत शहर की प्रमुख मार्गों पर घंटों लंबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.