नई दिल्ली, अगस्त 9 -- Delhi News: नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। महाराष्ट्र के बारामती एयरफील्ड पर रविवार को प्रशिक्षण के दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा है कि अभ्यास के दौरान सेसना सी 172 विमान रनवे से बाहर निकल गया। विमान में उड़ान प्रशिक्षक और एक प्रशिक्षु पायलट सवार थे। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) की तरफ से बताया गया है कि दोनों सुरक्षित हैं और हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। डीजीसीए का कहना है कि घटना रविवार दोपहर करीब 12:25 बजे हुई। विमान ने करीब 12:09 बजे प्रशिक्षण अभ्यास के लिए टैक्सी करना शुरू किया। अभ्यास के दौरान विमान लिंक ब्रावो के जरिए रनवे पर पहुंचा। पहले रनवे 29 के शुरुआती हिस्से में विमान को खड़ा कर उड़ान रद्द का अभ्यास किया गया। इसके बाद विमान को रनवे 11 के शुरुआती हिस्से में ले जाया गया और...