Delhi News: बारापुला फेज-3 पर फिर लगा भीषण जाम, गूगल मैप ने बढ़ाई परेशानी
नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता। बारापुला फेज-3 कॉरिडोर पर मंगलवार को एक बार फिर भीषण जाम ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ाई। गूगल मैप पर रास्ता खाली दिखाई देने के कारण बड़ी संख्या में वाहन चालक इस मार्ग पर पहुंचते रहे और आगे बढ़ते-बढ़ते जाम में फंसते चले गए। सुबह मयूर विहार से लाजपत नगर, महारानी बाग और एम्स की ओर जाने वाले लोगों को उम्मीद थी कि बारापुला फेज-3 के रास्ते वे महज 15 से 20 मिनट में अपनी मंजिल तक पहुंच जाएंगे, लेकिन यमुना नदी के ऊपर बने हिस्से के पास पहुंचते ही उनकी उम्मीदें टूट गईं। यह भी पढ़ें- बारापुला फेज-3 पर क्यों लग रहा जाम? दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पहले बताई ये वजह, फिर डिलीट किया पोस्टस्थिति का विस्तार सुबह कार्यालय और कारोबार के लिए निकले लोगों को कॉरिडोर पर लंबे समय तक रेंगते हुए आगे बढ़ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.