Delhi News: बारापुला फेज-3 पर जाम से राहत के उपाय सुस्त, थम रहे वाहन
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- Delhi News: -मयूर विहार से एम्स की ओर जाने वाले मार्ग पर तीन किलोमीटर से लंबा जाम लगा नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बारापुला फेज-3 कॉरिडोर पर जाम की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को मयूर विहार से एम्स की ओर जाने वाले मार्ग पर तीन किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लगा रहा। सुबह नौ बजे शुरू हुई जाम की समस्या दोपहर करीब दो बजे तक बनी रही। कॉरिडोर खुलने के बाद से अब तक ऐसा कोई दिन नहीं रहा, जब वाहन चालक बिना जाम में फंसे इस मार्ग से आसानी से निकल सके हों। जाम से राहत दिलाने के लिए कई उपाय प्रस्तावित हैं, लेकिन उन्हें लागू करने की गति धीमी है।
मर्जिंग पॉइंट पर बढ़ता यातायात दबाव लूप का घुमाव सुधरा, जाम बरकरार सनडायल लूप के ऊपरी छोर का घुमाव ठीक कर दिया गया है, लेकिन इससे यातायात की स्थिति में खास सुधार नहीं दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.