Delhi News: बारापुला का तीसरा फेज तैयार, अगस्त से रफ्तार भर सकेंगे वाहन
नई दिल्ली, जुलाई 26 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बारापुला का तीसरा फेज आखिरकार बनकर तैयार हो गया है। मयूर विहार से सराय काले खां तक इस फ्लाईओवर के बनने से मयूर विहार से एम्स तक वाहन चालकों के लिए सिग्नल मुक्त सफर मिलेगा। पीडब्ल्यूडी द्वारा जल्द ही इसे यात्रियों के लिए खोलने की तैयारी का जा रही है। इसका उद्घाटन करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनसे समय मांगा है। सूत्रों का कहना है कि अगस्त माह के पहले सप्ताह में इसका उद्घाटन हो सकता है। बारापुला फ्लाईओवर पर फिलहाल एम्स से सराय काले खां तक सिग्नल मुक्त सफर चल रहा है। एम्स के पास से शुरू होने वाले इस फ्लाईओवर का एक हिस्सा सराय काले खां जबकि दूसरा डीएनडी पर समाप्त होता है। बारापुला के तीसरे फेज में सराय काले खां से मयूर विहार तक लगभग 3.5 किलोमीटर का विस्तार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.