Delhi News: बलात्कार के मामले में 15 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल
नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- Delhi News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक नाबालिग लड़की के कथित बलात्कार और मौत के मामले में एसआईटी ने 15 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरोप है कि आदिवासी समुदाय की इस लड़की के साथ उसके स्कूल के एक शिक्षक ने कई महीनों तक यौन शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। 20 अगस्त को चत्रू इलाके में कथित तौर पर गर्भपात कराने की कोशिश के दौरान उसकी मौत हो गई।अधिकारी ने बताया कि विशेष जांच टीम (एसआईटी) द्वारा जांच अपने हाथ में लेने के 60 दिनों के भीतर ही यह आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.