Delhi News: बच्चों के लिए छऊ नृत्य की कक्षाएं 1 नवंबर से
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्र.सं.। त्रिवेणी कला संगम की ओर से बच्चों के लिए छऊ नृत्य की शुरुआती कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। इन कक्षाओं में आठ से 16 साल तक के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे। कक्षाएं 1 नवंबर से हर शनिवार और रविवार को सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी। इसमें बच्चों को सरायकेला शैली के छऊ नृत्य की बारीकियां सिखाई जाएंगी। गुरु डॉ. सपन कुमार आचार्य बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। नृत्य के दौरान बच्चों को पशु-पक्षियों की चाल और पारंपरिक युद्ध कलाओं से जुड़ी मुद्राएं सिखाई जाएंगी। यह भी पढ़ें- Saraikela News: कांदागोड़ा गांव में रजतेंदु कला निकेतन की छऊ चौपाल, बच्चों को छऊ नृत्य सीखने के लिए किया प्रेरित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.