नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- Delhi News: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक नाबालिग लड़की ने नर्सिंग होम के वॉशरूम में बच्चे को जन्म दिया। इसके कुछ ही मिनट बाद उसे खिड़की से बाहर फेंक दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। यह घटना शनिवार को हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तरपारा पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह लड़की शुक्रवार देर रात पेट में तेज दर्द की शिकायत लेकर उत्तरपारा नगरपालिका के नर्सिंग होम पहुंची थी। वहां उसे उसके परिवार वाले लेकर पहुंचे थे। अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि शनिवार सुबह पेट का दर्द और बढ़ जाने पर लड़की वॉशरूम गई थी। वहां उसने बिना किसी की मदद के बच्चे को जन्म दिया।

नर्सिंग होम प्रशासन का आरोप उन्होंने आगे बताया कि नर्सिंग होम प्रशासन का आरोप है कि नाबालिग ने नवजात शिशु को वॉशरूम की खिड़की से बाह...