नई दिल्ली, जुलाई 9 -- Delhi News: डायरी जोड़ रिकॉर्ड : पहली बार ब्राजील और जर्मनी में से कोई नहींनई दिल्ली। विश्व कप फुटबॉल में ऐसा पहली बार हुआ है जब क्वार्टर फाइनल में ब्राजील और जर्मनी दोनों दिग्गज टीमें नहीं हैं। सत्रह में से दस विश्व कप में ब्राजील और जर्मनी दोनों क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे हैं। जर्मनी 1938, 1950, 2018 और 2022 में अंतिम आठ में नहीं था जबकि ब्राजील 1934, 1966 और 1990 में नहीं पहुंच सका था लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि दोनों दिग्गज एक साथ अंतिम आठ से गायब हों। विश्व कप 1930, 1950, 1974, 1978 और 1982 में क्वार्टर फाइनल नहीं हुए थे।चार टीमों को पहले खिताब का इंतजारक्वार्टर फाइनल में पहुंचीं आठ में से चार टीमें खिताब जीत चुकी हैं जिनमें अर्जेंटीना ने तीन, फ्रांस ने दो, इंग्लैंड और स्पेन ने एक एक बार ट्रॉफी अपने नाम की है। लेकिन...