नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- Delhi News: नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। मैदानगढ़ी इलाके के एक फार्म हाउस में काम करने वाले माली की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव फार्म हाउस परिसर में मिला। उसके साथ रहने वाला एक शख्स वारदात के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि मृतक 28 वर्षीय इस्तियाक अली उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले का रहने वाला था। वह करीब दो महीने पहले काम की तलाश में दिल्ली आया था। गांव के एक परिचित ने उसे मैदानगढ़ी स्थित ऋषि मोहन फार्म हाउस में माली की नौकरी दिलाई थी। उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं, जो अमेठी में रहते हैं।

हत्या की जानकारी पुलिस ने बताया कि दो सितंबर को शाम करीब 4:12 बजे मैदानगढ़ी थाना पुलिस को फार्म हाउस में एक व्यक्ति के कत्ल की सूचना मिली। युवक के गले पर धारदार हथि...