Delhi News: फर्जी मार्कशीट रैकेट का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Delhi News: नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। शाहदरा जिला स्पेशल स्टाफ ने फर्जी मार्कशीट दिलाने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह 10वीं और 12वीं कक्षा की फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट बनाने के गोरखधंधे में संलिप्त था। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लैपटॉप, प्रिंटर, फर्जी दस्तावेज और जालसाजी में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं। डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा के अनुसार, स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि शाहदरा निवासी नवनीत त्यागी फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र बनाने के अवैध धंधे में शामिल है। सूचना को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने अपना एक फर्जी ग्राहक तैयार किया। इस ग्राहक ने एक स्थानीय सूत्र के माध्यम से व्हाट्सऐप पर अपनी तस्वीर, 10वीं की मार्कशीट और आधार का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.