नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- Delhi News: नई दिल्ली, का.सं.। फर्जी पासपोर्ट और वीजा रखने के आरोपी नाइजीरिया के नागरिक को अदालत ने जमानत दे दी। अदालत ने कहा, आरोपी करीब 13 महीने से जेल में बंद है और मामले की जांच पूरी हो चुकी है। विशेष न्यायाधीश धीरज मोर की कोर्ट ने आदेश में नाइजीरिया के नागरिक नवाचुक्वु बेंजामिन ओडिनाका को 25 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो स्थानीय जमानतदार पेश करने की शर्त पर रिहा किया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, पुलिस ने दो आरोपियों के पास से कोकीन और अफीम बरामद करने का दावा किया। इनमें से एक आरोपी की निशानदेही पर बुराड़ी स्थित एक ठिकाने पर छापा मारा गया। इसी दौरान 14 सितंबर 2025 को ओडिनाका को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि उसके पास से फर्जी पासपोर्ट और वीजा मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...