Delhi News: फंदे से लटक आईटी प्रोफेशनल ने जान दी, पति गिरफ्तार
नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- Delhi News: पुणे के मुकुंद नगर इलाके में सोमवार को 30 वर्षीय महिला आईटी प्रोफेशनल पायल जांबरे पाटिल का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि महिला के परिजनों ने पति अक्षय जांबरे और सास-ससुर पर सोने की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के मायके पक्ष के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है और पति तथा ससुराल वालों ने शव को फ्लैट में फंदे से लटका दिया। यह फ्लैट उनके वैवाहिक घर के पास ही स्थित है। पुलिस ने पायल के रिश्तेदारों के बयानों का हवाला देते हुए बताया कि रविवार को उसका अपनी सास के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह घर छोड़कर चली गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.