नई दिल्ली, अगस्त 11 -- Delhi News: नई दिल्ली, व.सं.। प्लास्टिक व प्लास्टिक की वस्तुओं के उपयोग को कम करने के लिए दिल्ली में विभिन्न स्थानों और बाजारों में नागरिकों को संदेश दिया जा रहा है। निगम कर्मचारी गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसके तहत लोगों को मुफ्त में कपड़ों के बैग वितरित किए जा रहे हैं। निगम अधिकारियों ने बताया कि आवासीय कॉलोनियों, बाजारों व व्यावसायिक कॉम्पलेक्सों में इस तरह के कार्यक्रम व पहल को लगातार आयोजित किया जाएगा। कई स्थानों पर एकल प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग न करने को लेकर कार्यशाला भी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...