Delhi News: प्रदूषित इलाकों में सड़कों का होगा चौड़ीकरण, कच्चे हिस्से किए जाएंगे पक्के
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने हॉटस्पॉट इलाकों को धूल मुक्त बनाने के लिए योजना तैयार की है। इसके तहत सड़कों को चौड़ा कर किनारे पर मौजूद कच्चे हिस्से को पक्का किया जाएगा। योजना की शुरुआत पहले चरण में रोहिणी से की जाएगी, जहां की आठ प्रमुख सड़कों पर यह काम शुरू होगा। सड़कों के चौड़ा होने से लोगों की आवाजाही सुगम होगी और जाम की समस्या दूर होगी। विभाग ने इसका प्रस्ताव सरकार को भेजा है
रोहिणी में सड़क चौड़ीकरण की शुरुआत पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि रोहिणी के कई इलाके प्रदूषण के हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित है। यहां सड़कों के किनारे कच्ची मिट्टी पड़ी रहने से वाहनों के चलने पर लगातार धूल उड़ती है, जो पीएम-10 और पीएम-2.5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.