Delhi News: प्रदूषण पर काबू पाने सड़कों पर उतरेंगे कैमरा युक्त एंटी स्मॉग गन वाहन
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- Delhi News: -वाहन में लगी एंटी स्मॉग गन घूमने वाली होगी, सड़क व पेड़ धुलाई का प्रावधान भी होगा नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में सर्दी के मौसम से पहले प्रदूषण पर काबू पाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार सड़कों पर कैमरे और जीपीएस से लैस एंटी स्मॉग गन वाले 200 से अधिक वाहन उतारे जाएंगे। इनकी मदद से वाहनों की गतिविधियों पर पीडब्ल्यूडी मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से निगरानी की जा सकेगी।
360 डिग्री घूम सकेंगे कैमरे पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक वाहन में कम से कम दो 360 डिग्री घूमने और जूम होने वाले पीटीजेड कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे वाहन के आसपास और काम करने वाले क्षेत्र को कवर करेंगे। इनकी रिकॉर्डिंग को कम से कम 30 दिन तक सुरक्षित रखा जाएगा। इससे एंटी स्मॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.