Delhi News: प्रदूषण-त्योहारों के कारण कॉलेजों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों ने बढ़ते प्रदूषण और त्योहारों को देखते हुए अपने यहां ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को कई कॉलेजों में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन हुआ। जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि दीवाली के बाद प्रदूषण बढ़ने पर कॉलेजों में छुट्टी, ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। कॉलेज में 9 नवंबर को अवकाश रहेगा, जबकि 10 को कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से चलेंगी। डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज परिसरों में पटाखे जलाने पर भी रोक लगाई गई है। शहीद भगत सिंह कॉलेज ने सात और 10 नवंबर को ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी, जबकि नौ और 11 नवंबर को गोवर्धन पूजा व भाई दूज पर कॉलेज बंद रहेंगे। यह भी पढ़ें- प्रदूषण और त्यौहार के कारण कॉलेजों ने ऑनलाइन शुरू की कक्षाएं यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.