नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली के प्रमुख व्यापारिक संगठनों ने आगामी त्योहारी एवं विवाह सीजन के दौरान सभी राजनीतिक दलों से प्रदर्शन नहीं करने की मांग की है। उनका कहना है कि इसके चलते दिल्ली में कारोबारियों को प्रतिदिन 250 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो रहा है। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि अक्तूबर से जनवरी तक का समय दिल्ली के व्यापार के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान दिल्ली का अनुमानित दैनिक व्यापार 500-600 करोड़ रुपये रहता है। लेकिन प्रदर्शन के चलते यह आधा हो गया है। यह भी पढ़ें- Delhi News: शनिवार के धरने प्रदर्शन ने बढ़ाई दिल्ली के व्यापारियों की चिंता प्रदर्शनों से व्यापार पर असर उन्होंने कहा कि यदि राजनीतिक प्रदर्शनों, सड़क जाम अथवा य...