Delhi News: प्रतिक्रिया: अवैध निर्माण पर ठोस कार्रवाई की बजाय वसूली कर रहे विभाग: आप
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- Delhi News: चावड़ी बाजार मेें तीन मंजिला इमारत गिरने और इसमें दबकर हुई कई लोगों की मौत के मामले पर आम आदमी पार्टी ने सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली में सुरक्षा ऑडिट के नाम पर सिर्फ अवैध वसूली हो रही है। अवैध निर्माण के खिलाफ ठोस कार्रवाई के बजाय दिल्ली सरकार के विभाग वसूली कर रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और एमसीडी ने दिल्ली की सभी इमारतों के कई सुरक्षा ऑडिट किए हैं, फिर भी इमारतें लगातार गिर रही हैं और इनमें लोगों की जान जा रही हैं। सुरक्षा ऑडिट में जिन इमारतों के मालिक से वसूली नहीं हो पाती, उन्हें सील कर दिया जाता है और बाकी अवैध निर्माण को छोड़ दिया जाता है। यह भी पढ़ें- Delhi News: चावड़ी बाजार हादसे पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा यह बेहद हैरान करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.