नई दिल्ली, अगस्त 8 -- Delhi News: नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। सरिता विहार के मदनपुर खादर इलाके में शुक्रवार को तेज बारिश के कारण उफनाए नाले में गिरने से एक युवक बह गया। युवक अपने दोस्त के साथ नोएडा से घर लौट रहा था। इसी दौरान नाले के किनारे बने कच्चे रास्ते से गुजरते वक्त अचानक उसका पैर फिसलने से वह हादसे का शिकार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा। देर रात तक तलाशी अभियान के बाद शनिवार को भी दिनभर रेस्क्यू चला, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। डीसीपी डॉ. हेमंत तिवारी के अनुसार, लापता युवक की पहचान अली विहार की भीम कॉलोनी स्थित ई-13 निवासी 18 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी पुलिस को अंकित के दोस्त मनीष ने दी। वह हादसे के वक्त उसके साथ ही था। मनीष ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वे दोनों ...