Delhi News: पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रसं। दिल्ली भाजपा ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, प्रदेश सह प्रभारी दर्शना जरदोश और सांसद योगेंद्र चांदोलिया समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। खुराना के परिजनों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि मदनलाल खुराना कर्मठता, स्पष्टवादिता और जनसेवा के प्रतीक थे। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने फ्लाईओवर, बिजली, पानी और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से दिल्ली के विकास को नई दिशा दी। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने भाजपा संगठन को भी मजबूत किया। प्रदेश सह प्रभारी दर्शना जरदोश ने कहा कि मदनलाल खुराना जनसेवा का पर्याय थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.