नई दिल्ली, अगस्त 16 -- Delhi News: नई दिल्ली। खिचड़ीपुर के पास एनएच-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर के नीचे बने अंडरपास में मिट्टी और मलबे का ढेर लगा होने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अंडरपास के दोनों ओर जमा यह ढेर न सिर्फ वाहन मोड़ने में बाधा बन रहा है, बल्कि सामान्य आवागमन भी दूभर हो गया है। यह अंडरपास क्षेत्र के लिए बेहद अहम है। आईपी एक्सटेंशन की ओर से आने वाले वाहन यहीं से मुड़कर खिचड़ीपुर गांव, मयूर विहार फेज-दो और अक्षरधाम की ओर जाते हैं। वहीं, गाजीपुर डेयरी फार्म और खिचड़ीपुर पुनर्वास कॉलोनी की तरफ से आने वाले वाहन पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र, हसनपुर डिपो, आनंद विहार और विवेक विहार का रुख करते हैं। यह भी पढ़ें- Delhi News: एनच-नौ के खिचड़ीपुर अंडरपास में मिट्टी के ढेर से बन रहे बाधा सप्ताहांत को छोड़कर बाकी दि...