नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- Delhi News: नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पत्नी की आंखों के सामने उसके पति की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या करने वाले को कड़कड़डूमा कोर्ट ने सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि शाहदरा जिले की सीमापुरी पुलिस की सटीक तफ्तीश, वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन और अदालत में की गई मजबूत पैरवी से इस मामले में करीब डेढ़ साल में ही आरोपी को सजा मिल गई है। शाहदरा जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय गर्ग की अदालत ने दोषी रंजीत पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर उसे दो माह की अतिरिक्त साधारण कैद भुगतनी होगी। पुलिस के अनुसार, 13 मार्च 2025 को शिकायतकर्ता पूनम पति ठाकुर दास के साथ कब्रिस्तान रोड स्थित जैन मंदिर के पास मौजूद थीं। तभी रंजीत ने ठाकुर दास की गर्दन पर ...