Delhi News: पड़ोसी के घर बार-बार चोरी करने वाली कैमरे में कैद
नई दिल्ली, जुलाई 2 -- Delhi News: नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। भजनपुरा के गंगोत्री विहार वेस्ट घोंडा इलाके के एक घर से बीते कई दिनों से रहस्यमयी ढंग से नगदी गायब हो रही थी। बार-बार हो रही घटना से परेशान पीड़ित परिवार ने घर में गुपचुप तरीके से सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया। इसके बाद सामने आए सच ने सभी को चौंका दिया। चोरी करने वाला कोई बाहरी शख्स नहीं, बल्कि उनके ही भूतल पर रहने वाली युवती दिशा निकली। पीड़ित गीता परिवार के साथ गंगोत्री विहार वेस्ट घोंडा इलाके में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 29 और 30 मई के बीच उनके ड्रेसिंग टेबल से एक लाख रुपये की बड़ी रकम गायब हो गई थी। घर में किसी बाहरी व्यक्ति का आना-जाना नहीं था, सिवाय पड़ोस में रहने वाली दिशा ही आती थी। शक होने पर भी सबूत न होने के कारण परिवार चुप रहा। चोरी का पर्दाफाश करने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.