नई दिल्ली, अगस्त 21 -- Delhi News: नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। दयालपुर के चंदू नगर इलाके में छत पर पटाखे जलाने से रोकने पर तीन युवकों ने एक दुकानदार की बुरी तरह पिटाई करने के बाद आंख फोड़ दी। आरोपियों ने पीड़ित की दुकान में जबरन घुसकर वारदात को अंजाम दिया। नुकीले हथियार के हमले से गंभीर रूप से घायल युवक की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को आंख का ऑपरेशन तक करना पड़ा। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित का बयान लेने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित 24 वर्षीय अभिषेक गर्ग अपने घर के नीचे परचून और आटा चक्की की दुकान चलाता है। 15 अगस्त की रात करीब 8 बजे उनके पड़ोसी का भांजा रोहन उसकी छत पर पटाखे जला रहा था। पड़ोसियों की शिकायत पर अभिषेक की मां ने रोहन को मना करते हुए वहां से जाने को कहा। इस...